कंडाघाट में बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम विकास सूद व पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : SOLAN
कंडाघाट (सोलन)। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। नियमों का पालन करवाने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस टीम ने एसडीएम विकास सूद की अगुवाई में बाजार का औचक निरीक्षण किया।
नायब तहसीलदार सत्यब्रत शर्मा, एएसआई भोमप्रकाश, मुख्य आरक्षी उमेश पाल की उपस्थित में दुकानदारों को कोविड नियम पालन का आग्रह किया। दुकानदारों से कहा कि अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क दुकान में प्रवेश करता है तो नो मास्क नो सर्विस नियम अपनाएं।
टीम ने बाजार में लोगों को कहा कि मास्क दिखावे के लिए नहीं बल्कि बीमारी से बचाव के लिए लगाएं। चेतावनी दी गई कि बिना मास्क मिलने पर जुर्माना किया जाएगा। एसडीएम कंडाघाट ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकानों को निर्धारित समय पर खोलें और बंद करें। उन्होंने आह्वान किया कि कोरोना से बचाव नियम पालन से ही हो सकता है।