फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-भराड़ीघाट एनएच पर तीन ढाबों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। शिमला-भराड़ीघाट नेशनल हाईवे पर हिमाचल पथ परिवहन निगम से पंजीकृत तीन ढाबों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी है। यात्रियों की शिकायत के बाद इन पर प्रबंधन कार्रवाई की तैैयारी में है। आरोप है कि इन ढाबों पर परोसा जाने वाला खाना गुणवत्ता युक्त नहीं है। न ही ढाबों में सही ढंग से सफाई रहती है।
कुछ समय पर निगम की टीम ने इन ढाबों पर औचक निरीक्षण किए थे। इसमें पाया गया कि यात्रियों को दिया जाने वाला खाना अच्छा नहीं था। साफ-सफाई की व्यवस्था भी उचित नहीं थी। यात्रियों के साथ ढाबा कर्मचारियों का व्यवहार भी अच्छा नहीं था। ऐसे में परिवहन निगम ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। जल्द ही इन ढाबों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएम शिमला विनोद ठाकुर ने कहा कि शिमला-भराड़ीघाट एनएच पर तीन ढाबों की शिकायत यात्रियों से मिली थी। उसके बाद परिवहन निगम की टीम ने यहां पर निरीक्षण किए। इस दौरान कई खामियां पाई गईं जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। जल्द ही इन ढाबों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें