फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूलिनी मेले में उमड़ी भीड़, पुराने बस अड्डे से मशरूम चौक पहुंचने में लगा आधा घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के अंतिम दिन रविवार को मालरोड, राजगढ़ रोड और मुख्य बाजार समेत ठोडो मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। पुराने बस अड्डे से मशरूम चौक तक पांच मिनट का रास्ता तय करने में आधे घंटे से ज्यादा समय लग रहा था।
हजारों की संख्या में लोग मेला देखने के लिए पहुंचे। सुबह से ही शहर में लोगों की चहलकदमी बढ़ गई। सुबह 7:30 बजे ही मालरोड पर लोगों का आना शुरू हो गया। सुबह 9:00 बजे तक बाजार भी पूरी तरह सज गया।
विज्ञापन

लोगों की भीड़ को देख मेले के अंतिम दिन पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी। ठोडो ग्राउंड में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और दूरबीन का सहारा भी लिया। हालांकि दोपहर बाद करीब 1:00 बजे हल्की बारिश भी हुई। बारिश का सिलसिला ज्यादा देर नहीं चला जिससे भीड़ नहीं छंटी।
मेले के अंतिम दिन देर रात तक सांस्कृतिक संध्या के अलावा प्रशासन ने दोपहर 1:00 बजे ही लोगों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम शुरू करवा दिए। इससे पहले बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वॉयड से स्टेज की तलाशी ली। इसी के साथ ग्राउंड का चप्पा-चप्पा भी छान रिपोर्ट कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। इन कार्यक्रमों का लोगों ने देर रात तक खूब लुत्फ उठाया।
तीसरे दिन भी भंडारे का भरपूर आनंद
शहर में तीसरे दिन भी सुबह से लेकर रात तक भंडारे लगे रहे। बाईपास से लेकर चंबाघाट में भी लोगों को प्रसाद बांटा गया। भंडारे में माल पूडे़ -चटनी, छोले-पूरी, छोले-कुलचे, बिस्किट, जूस, आईसक्रीम, पाव-भज्जी, हलवा, चने, खीर के भंडारे लगाए गए। इनका लोगों ने खूब आनंद उठाया।
हैंबर बना लोगों के लिए आकर्षण
ठोडो ग्राउंड में लगे आठ प्रकार के झूलों में लोगों खूब भीड़ रही। हालांकि हैंबर लोगों के लिए तीनों दिन आर्कषण बना रहा। स्वीमिंग पूल भी बच्चों के लिए खास रहा। भीड़ ज्यादा होने से कई लोगों को मायूसी हाथ लगी।
अंबुशा होटल के पास हुई वाहनों की पूछताछ
मेले के दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ने के बाद पुलिस ने जौणाजी जाने वाले वाहनों को ही अंबुशा होटल से एंट्री दी। सपरून से आने वाले जरूरी वाहनों को ही ओल्ड डीसी चौक तक भेजा गया। देर शाम तक शहर पैक होने से ऑटो की आवाजाही को भी रोका गया।
एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी तैनात
शहर में लोगों को जानकारी देने और बेहतर व्यवस्था में जिला प्रशासन का साथ देने के लिए एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवियों की भी तीनों दिन तैनाती रही। इन्होेंने ट्रैफिक कंट्रोल में भी पुलिस की मदद की। मालरोड से एंबुलेंस आने और जाने के दौरान भी इन्होंने खूब मशक्कत की।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने किया मैदान में छिड़काव
रिमझिम बारिश के बाद ठोडो ग्राउंड में धूल-मिट्टी ज्यादा हो गई। इसे देख दमकल विभाग ने पूरे मैदान में पानी का छिड़काव किया। इसके बाद लोगों को धूल-मिट्टी से निजात मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें