फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से मिल रात 10 बजे अपने मंदिर लौटीं मां शूलिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। अधिष्ठात्री मां शूलिनी ने राज्य स्तरीय मेले को कबूल कर लिया। मां के कल्याणे और पुजारियों ने विशेष पूजा के दौरान आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों बहनों की पूजा-अर्चना की गई और भोग लगाया गया।
रविवार को भी गंज बाजार स्थित मंदिर में माता के दर्शनार्थ लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से ही दोनों बहनों के एक साथ दर्शन करने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे। शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने माता की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गंज बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई। रात 10:00 बजे माता अपने मंदिर के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुईं और देर रात अपने मंदिर पहुंची।
मां शूलिनी पालकी में सवार होकर शुक्रवार को अपनी बहन से मिलने के लिए निकली थीं। इसी के साथ सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मेले का भी शुभारंभ हुआ था। मां की पालकी पूरे शहर का भ्रमण कर देर रात अपनी बहन के पास पहुंची थी।
शनिवार को माता अपनी बहन के पास रुकी। तीन दिन रुकने के बाद रविवार को करीब रात 10:00 बजे अपनी मंदिर वापस चली गई। मेले के तीसरे दिन माता के दर्शन के लिए दूर दराज क्षेत्रों से लोग पहुंचे। उन्होंने दिन भर लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए।
विज्ञापन

ये कतारें रात 9:00 बजे तक मंदिर के बाहर लगी रहीं। मंदिर में विशेष भजन संध्या भी तीनों दिन चली। मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पं. राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि माता ने मेला कबूल लिया है और सभी को आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें