फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजेहरा में नायब तहसीलदार का पद खाली

Fri, 10 May 2024 06:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनगो के तीनों पद भी चल रहे हैं रिक्त
विज्ञापन

14 पटवार सर्कल के लोग हो रहे हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। उप तहसील पंजेहरा में नायब तहसीलदार का पद खाली होने से लोगों को राजस्व संबंधी कार्य कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है। 30 अप्रैल को यहां पर तैनात नायब तहसीलदार सेवानिवृत्त हो गए। उसके बाद यहां पर दूसरा नायब तहसीलदार नहीं आया। पंजेहरा उप तहसील के तहत 14 पटवार सर्कल आते हैं। साथ ही यहां पर कानूनगो के पद खाली पड़े हैं। यहां पर कानूनगो के तीन पद हैं, जो सभी खाली हैं। यहां पर एक सेवानविृत्त कानूनगो को आउट सोर्स पर रखा हुआ है। जिससे यहां पर लोगों केराजस्व से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
पंजेहरा के प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि तीन कानूनगो के पद स्वीकृत हैं लेकिन तीन में से एक भी पद भरा हुआ नहीं है। यहां पर जो कानूनगो सेवानिवृत्त हो गए थे उन्हें यहां पर कार्य करने का मौका दिया हुआ है। यहां पर एक पटवारी का भी पद खाली है। 30 अप्रैल को नायब तहसीलदार का पद भी खाली हो गया है। उप तहसील का अपना भवन भी बना नहीं है। वर्तमान में पटवार सर्कल के भवन में ही नायब तहसीलदार का कार्यालय चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नालागढ़ की तहसीलदार निशा आजाद ने पंजेहरा में नायब तहसीलदार का पद खाली होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यहां पर नालागढ़ के नायब तहसीलदार को पंजेहरा का भी अतिरिक्त कार्य भार सौंपा गया है। वह एक दिन छोड़ कर पंजेहरा जा रहे हैं। यहां पर रेगुलर नायब तहसीलदार व कानूनगो के पद भरने के लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें