फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय अध्यापक संघ के चुनाव की रूपरेखा तय

Tue, 25 Apr 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव 25 जून को आयोजित होंगे। 31 मई को ब्लॉक स्तर और 20 जून को जिलास्तर के चुनाव को संपन्न किया जाएगा। कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन स्थल जल्द तय होगा। यह खुलासा सोलन के धर्मुपर में आयोजित बैठक के दौरान जिला सोलन राजकीय अध्यापक संघ के प्रधान तारा चंद कंवर ने किया।
विज्ञापन


बैठक में संघ के  प्रदेशाध्यक्ष एसएस रांटा और सोलन जिला के पूर्व अध्यक्ष हेमचंद विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एसएस रांटा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव 25 जून 2017 को करवाए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर चुनाव 31 मई 2017 तक करवा लिए जाएंगे। जिला इकाइयों के चुनाव 20 जून 2017 तक करवा लिए जाएंगे। 
 
उन्होंने प्रदेश के सभी अध्यापकों से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ की सदस्यता ग्रहण करें। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा तीन वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके अनुबंध अध्यापकों को नियमित करने के फैसले का स्वागत किया गया। 4-9-14 से संबधित पूर्ण सेवा काल में तीन वेतन वृद्धियां देने की अधिसूचना को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


आईटी अध्यापकों के लिए शीघ्र नीति बनाने, सभी डीपीई को प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) का पद्नाम देने के अलावा नई ग्रेड पे को प्रथम नियुक्ति से प्रदान करने की मांग की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर, सुशील शर्मा, राकेश शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, हेत राम शास्त्री, विकास सकलानी, हेम राज शर्मा, मनी राम, सुरेंद्र और सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें