फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में कांट्रेक्टर के घर से लाखों की चोरी

Tue, 25 Apr 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
परवाणू-कसौली मार्ग में हुई चोरी। कमरे में ‌ब‌िखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परवाणू-कसौली मार्ग पर चोरों ने जोगिंद्रा बैंक की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में रह रहे एक ठेकेदार के फ्लैट के तीनों कमरों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी और सोना-चांदी के आभूषण उड़ा लिए। चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बच्चे स्कूल-कॉलेज और परिजन बाहर गए थे। सूचना मिलते ही ठेकेदार घर पहुंचा और उसने पुलिस थाना में रिपोर्ट की। पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परवाणू कसौली रोड पर स्थित जोगिंद्रा बैंक की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर ठेकेदार हीरा पंडित अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुबह करीब आठ बजे काम के सिलसिले में वह घर से चले गए। उनकी बेटी और दो छोटे बच्चे घर पर ही थे। दोनों छोटे बच्चे सेक्टर 4 के एक स्कूल में चले गए थे और उनकी बेटी लगभग 11.30 बजे कालका कॉलेज में पढ़ने चली गई। बिल्डिंग में रहने वाले बाकी किराएदार भी अपनी-अपनी  ड्यूटी पर गए थे।

पीड़ित के मुताबिक लगभग दोपहर एक बजे जब बेटी कॉलेज से वापस आई तो उसने फ्लैट के तीन कमरों के ताले टूटे पाए। अंदर आकर देखा तो और सामान बिखरा पड़ा था। चौथे कमरे को खोलने में चोर नाकाम रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके साक्ष्य जुटाए। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से पुलिस विभाग भी सकते में है।
विज्ञापन


शातिरों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित ठेकेदार हीरा पंडित ने बताया कि घर से करीब 85 हजार की नगदी और सोने की एक चेन, 3 अंगुठियां  और 3 टॉप्स सेट गायब हैं। इनकी कीमत 1.70 लाख रुपए है। परवाणू थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करे पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें