फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने किया सोलन नगर निगम का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने वीरवार को नगर निगम सोलन का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने सलोगड़ा डंपिग साइट, डिग्री कॉलेज सीवरेज प्लांट, पार्क समेत कई जगहों का निरीक्षण कर वहां की रिपोर्ट तैयार की।
इसके अलावा शहर के पार्कों की सफाई व्यवस्था भी जांची गई। इसमें पार्कों के शौचालय, शहर में बनाई चित्रकारी, गीला और सूखे कूड़ा डंप करने की व्यवस्था भी जांची गई। यह टीम इसकी रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगी जिसके बाद नगर निगम सोलन को नंबर दिए जाएंगे। बीते वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन

गत वर्ष स्वच्छता सर्वे में उभरने के लिए निगम ने कई योजनाएं चलाई। इसमें सभी वार्डों में गारबेज कैबिन, मालरोड पर छोटे कैबिन, शौचालय पर स्वच्छता की पेंटिंग, शहर में चित्रकला से स्वच्छता का संदेश दिया गया। गारबेज योजना के तहत सभी वार्डों में लोगों को गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसमें घरों का निरीक्षण कर टीमों ने प्रमाण पत्र भी जारी किए। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम नगर निगम की सफाई व्यवस्था का खाका तैयार कर केंद्र सरकार को जमा करेगा। इसके बाद प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण पर जिलों का चयन किया जाएगा। सोलन निगम इस बार पहले स्थान पर रहने की उम्मीद लगाए बैठा है।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने शहर का निरीक्षण किया है। इसमें टीम ने सलोगड़ा डंपिग साइट, सीवरेज प्लांट, पार्क समेत कई जगहों के निरीक्षण किए। बीते साल इस सर्वे में नगर निगम सोलन प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इसमें उभरने के लिए निगम ने कई योजनाएं चलाई हैं। सोलन निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर रहने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें