संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नानकपुर ने छात्रों के कॅरिअर तय करने के लिए बद्दी के उद्योगों से संवाद साधा है। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने बद्दी की कंपनी सिग्नम इलेक्ट्रोवेव और झाड़माजरी की अलूट्रॉनिक इंडस्ट्रीज ने कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू करवाया।
संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी सूक्ष्म गोयल एवं चरणजीत सिंह ने बताया कि इस ड्राइव में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर विभाग के 91 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 33 विद्यार्थियों का सिग्नम इलेक्ट्रोवेव बद्दी और 19 विद्यार्थियों का अलूट्रॉनिक इंडस्ट्री झाड़माजरी में नए यूनिटों के लिए चयन किया गया।
प्रधानाचार्य दलजीत सिंह ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में सिग्नम इलेक्ट्रोवेव के एचआर डिपार्टमेंट से राजेंद्र नायडू, राकेश डाबरा, विशाल, फिजा, मोनिका और अलुट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से अविनाश उपस्थित रहे।