फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़ लगेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
Students in over populous schools to attend classes on alternative days in Solan
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच स्कूल खोलने का निर्णय शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में लिया जा सकता है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधकों ने माइक्रो प्लान तैयार कर शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। प्लान में स्कूल परिसर में आवाजाही, हैंड सैनिटाइजर समेत अधिक संख्या वाले स्कूलों में दो शिफ्टों में कक्षाएं लगाने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

ऐसे स्कूलों में विद्यार्थियों को समूह में बांटकर एक दिन बाद कक्षाएं लगाने का भी निर्णय लिया गया है। कोविड के बीच सुबह की प्रार्थना सभा पर पूर्ण रोक रहेगी। स्कूल स्टाफ समेत विद्यार्थियों को मास्क लगाना ही पड़ेगा। इसके अलावा स्कूल और जिला स्तर पर सुरक्षा इंतजाम जांचने के लिए टीमें भी गठित कर दी हैं। ये टीमें स्कूल खुलने पर स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करेगी। स्कूल में प्रवेश और निकासी के लिए अलग से द्वार तैयार किए हैं। इन द्वारों पर स्कूल स्टाफ भी तैनात रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को हैंड सैनिटाइजर समेत अन्य कोविड एसओपी के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे 20 हजार विद्यार्थी
जिला सोलन में कुल 189 स्कूल है। इनमें 59 माध्यमिक और 130 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। इसमें करीब 20 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कोविड के बीच संबंधित विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल खोलने सभी तैयारियां पूर्ण : उपनिदेशक
शिक्षा उपनिदेशक उच्च जगदीश नेगी ने बताया कि विभाग ने स्कूल खोलने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने स्कूलों में कोविड सुरक्षा को लेकर प्रबंधकों से स्कूल माइक्रो प्लान भी मांगा था। यह प्लान विभाग को मिल गया है। इसके हिसाब से स्कूलों में कोविड एसओपी का पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें