फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन कार्य के दौरान चट्टान के नीचे दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
सलोगड़ा के समीप मलबे के नीचे दबे मजदूर को लेकर छानबीन करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन कार्य के दौरान चट्टान और मलबे के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई है। हादसा सलोगड़ा के समीप पेश आया है। सलोगड़ा के समीप पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय मजदूरों ने घायल को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर चंबाघाट से कैथलीघाट तक दूसरे चरण का फोरलेन कार्य किया जा रहा है। सलोगड़ा के समीप पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। खुदाई के कारण पहाड़ी से पत्थर और मलबा मजदूर पर गिर गया। स्थानीय मजदूरों ने उसे चट्टान और मलबे के नीचे से निकालकर घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी सोलन रमेश शर्मा और उनकी टीम ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान सोहन चौहान निवासी जिला महारज गंज उत्तर प्रदेश के रूप में की है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने गांव से दो दिन पहले ही काम पर आया था। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें