फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडा कानिया में दीवार तोड़ कर चुराई नकदी

विज्ञापन
नालागढ़ के डाडी कानिया में चोरों ने चोरी करने के लिए तोड़ी दीवार। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। डाडा कानिया में एक इलेक्ट्रानिक के सामान की दुकान की दीवार तोड़ कर करीब 80 हजार रुपये पर चोरों ने हाथ साफ किया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है। दुकान में सीसीटीवी कैमरा न होने से चोरों को कोई पता नहीं चला पाया है।
विज्ञापन

डाडी कानिया में नालागढ़ के वार्ड नंबर दो में रहने वाले नसरीन की इलेक्ट्रानिक और फर्नीचर की दुकान है। सोमवार शाम को नसरीन अपने रिश्तेदार की साथ पीजीआई चला गया। इससे गल्ले से पैसा नहीं ले जा पाया। मंगलवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर खोला तो देखा कि गल्ला मेज पर रखा हुआ था। दोनों गल्ले तोड़ कर उसमें नकदी चुरा ली थी।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। नसरीन ने बताया कि चोर एक गल्ले से 78 हजार और दूसरे से 5 हजार रुपये लेकर चलते बने। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें