फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप में आग बुझाने वाले कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
बद्दी के एसपी मोहित चावला पंप में लगी आग बुझाने वाले कर्मियों को सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर बद्दी लाइट चौक के समीप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप में लगी आग पर काबू पाने वाले दो पंप कर्मियों को एसपी बद्दी ने सम्मानित किया है। इन दोनों कर्मियों को बद्दी पुलिस ने प्रशस्ति पत्र दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद एक कार चालक की जल्दबाजी के चलते पंप की मशीन में आग लग गई। गनीमत यह रही कि पंप पर रखे फायर उपकरणों से आग काबू कर ली गई। पंप ऑपरेटर संजय और बलवान ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया और वहां पर अन्य वाहन को जलने से बचाया। अगर आग पेट्रोल पंप के टैंक तक पहुंच जाती थी तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी मोहित चावला भी मौके पर गए। उन्होंने पाया कि संजय कुमार और बलवान के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। इस पर उन्होंने दोनों कर्मियों को बुधवार को अपने कार्यालय में बुलाकर उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसपी नवदीप सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें