फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी, भीड़ देख तमतमाए विधायक, खूब खरी-खोटी सुनाई

विज्ञापन
अस्पताल में निर्माणाधीन सीटी स्कैन कक्ष से फोन कर एमएस को बुलाते विधायक। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। जिला मुख्यालय में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल बुधवार को अचानक क्षेत्रीय अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने यहां टेस्टिंग लैब में गंदगी और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के उल्लंघन पर अस्पताल प्रशासन को खूब खरी-खोटी सुनाई। अव्यवस्था देख तमतमाए विधायक ने अस्पताल प्रशासन की क्लास लगा दी।
विज्ञापन

यहां लैब में पड़ी गंदगी को जल्द साफ करने के निर्देश जारी किए। वहीं, ओपीडी के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करवाने के लिए भी कहा। बुधवार को कर्नल धनीराम शांडिल को अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान कई कमियां नजर आईं। इन्हें जल्द ठीक करने के लिए अस्पताल प्रशासन को कहा है। सीटी स्कैन मशीन को जल्द लगाने के लिए कंपनी को डेडलाइन देने के लिए कहा जिससे लोगों को जल्द फायदा मिल सके।
इससे पहले भी विधायक शांडिल क्षेत्रीय अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को लेकर अस्पताल प्रशासन को कह चुके हैं लेकिन मशीन नहीं लग पाई है। टेस्टिंग लैब में पड़ी गंदगी को लेकर भी विधायक गुस्सा हुए। करीब पौने एक बजे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे शांडिल ने सीधे एसआरएल लैब में होने वाले टेस्टों और मशीन के ठीक होने की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल की टेस्टिंग लैब में जाकर व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

कंपनी को जारी करें निर्देश : कर्नल शांडिल
विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने अस्पताल में लगने वाली सीटी स्कैन मशीन को लेकर कंपनी प्रबंधक को नोटिस जारी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी जल्द सीटी स्कैन मशीन नहीं लगाती है तो उन पर कार्रवाई की जाए।
तल्ख तेवर में उन्होंने कहा कि कंपनी को सस्पेंड कर राशि को रोक दिया जाए। अस्पताल में पीपीई मोड पर सीटी स्कैन मशीन का कार्य चला हुआ है। यह कार्य कछुआ गति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आगामी दिनों में हालात नहीं सुधरते हैं तो कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें