नगर निगम की कार्रवाई को देख सामान समेटते दुकानदार। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर नगर निगम सोलन ने मालरोड पर शुक्रवार को आठ चालान काटे। साथ ही टीम ने कार्रवाई के दौरान चार हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। हालांकि शहर के बाजारों में नगर निगम ने कोई चालान नहीं काटा। सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानदारी कर रहे लोगों पर निगम ने अपना शिकंजा कसा है।
नगर निगम की टीम ने बीते दिनों संयुक्त आयुक्त की अगुवाई में मालरोड, बाजारों में अतिक्रमण हटावाया था। इस दौरान शहर में दोबारा से निगम को अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। नगर निगम की टीम ने पुराने डीसी चौक से लेकर दुकानदारों के चालान काटे।
इस कार्रवाई में किसी का सामान जब्त नहीं किया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए गठित स्पेशल टीम के अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर बीते दिनों संयुक्त आयुक्त की अगुवाई में चेतावनी दी गई थी। शुक्रवार को मालरोड पर नगर निगम ने आठ चालान काट कर चार हजार का जुर्माना लगाया। बाजारों में टीम के पहुंचने से पहले अतिक्रमण हटाया था।