सोलन मालरोड पर रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। नगर निगम सोलन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। रविवार को मालरोड, मुख्य बाजार और लोअर बाजार में सड़क पर सजे दुकानों के सामान को हटाया और जब्त भी किया। नगर निगम ने अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की है। यह टीम सुबह-शाम बाजार का निरीक्षण भी कर रही है।
रविवार को पुलिस की अध्यक्षता में नगर निगम के एसडीओ सहित उनकी टीम ने पुराने डीसी ऑफिस से मुख्य बाजार तक सड़क पर सजाया सामान जब्त किया। माल रोड पर बने फुटपाथ पर बाहरी राज्यों से आए लोगों ने दुकानें सजा रखी थी।
इस बीच मालरोड पर दुकानदारों ने निगम टीम की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद निगम टीम से बहस भी हुई। उधर, एसडीओ आरएल भाटिया ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई है। इस बीच सड़क पर सजा सामान जब्त किया है। पुलिस टीम की मदद से अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। निगम टीम आने वाले दिनों में अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।