फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण और गंदगी पर ठोका 18 हजार जुर्माना

विज्ञापन
सोलन मालरोड पर खुलें में फेंकी गंदगी को उठाते निगम कर्मी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण की फोटोग्राफी की और खुले में कूड़ा फेंकने पर 28 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। घर-घर कूड़ा उठाऊ योजना के तहत वार्ड सात, 15, 10 और 11 में चार भवनों से गंदगी फेंकने पर दो हजार रुपये जबकि शहर के मालरोड, बाजारों में अतिक्रमण पर 16 हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी नगर निगम के कर्मचारी मालरोड पर पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ की 21 तस्वीरें खींचकर आगामी कार्रवाई की तैयारी तैयार कर रहा है।
शहर में गारबेज कलेक्शन के बावजूद सड़कों पर गंदगी फैली है। इस पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के बाजारों में त्योहारी सीजन पर बढ़ती लोगों की भीड़ को देखते हुए सड़क पर सजे सामान को जब्त करने के लिए निगम वाहन नहीं आएगा। अतिक्रमण पर शुरू निगम की नई मुहिम के तहत नए सिरे से कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती ने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने और अतिक्रमण करने पर फोटोग्राफी कर 18 हजार का जुर्माना लगाया। निगम कर्मियों को कूड़ा नहीं देने के बजाय सड़क पर फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें