फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के लिए भांति-भांति की राखियों से बाजार गुलजार

विज्ञापन
सोलन बाजार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर के बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। इस वर्ष दुकानों में 100 से अधिक किस्मों की राखियां हैं। मंगलवार को मुख्य बाजार, चौक बाजार, लोअर बाजार में लोगों की भीड़ सुबह शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

रक्षा बंधन के लिए लोगों ने कोविड के चलते पहले ही खरीदारी शुरू कर दी है। शहर की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। हालांकि 22 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। इस बीच अधिकतर महिलाएं बाहरी राज्यों में रहने वाले अपने भाइयों को पोस्ट कर राखियां भेजती हैं।
वहीं मुख्य बाजार, चौक बाजार के दुकानदार राकेश ग्रोवर, गौरव, विनीत, अभिनंदन और विकास ने कहा कि रक्षा बंधन को लेकर लोगों ने खरीदारी शुरू हो गई है। इस साल पर्व को खास बनाने के लिए दुकानों में 100 किस्मों की राखियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें चंदन किड्स, भइया स्पेशल, ब्रेसलेट, टीका, चंदन बिट्स मेटल राखियां उपलब्ध हैं। लोग कोविड की वजह से समय पर ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें