फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का विवाह करने के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
Six along with one minor arrested for marrying a minor fraudulantly
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने फरवरी में बद्दी के कैलाश विहार से नाबालिग युवती को बहला-फुसला कर यूपी में बेचने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फरवरी में कैलाश विहार में रहने वाली एक प्रवासी नाबालिग को एक नाबालिग युवक तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर बहला-फुसला कर ले गया था। यूपी में इन चारों ने नाबालिग की शादी एक युवक से करवा दी और उसके बदले में 80 हजार रुपये लिए। नाबालिग के लापता होने पर उनके परिजनों ने बद्दी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।
प्रवासी कामगार कल्याण यूपी के कंवर पाल को बद्दी में विवाह कराने के लिए यहां पर लाया। जब कहीं पर कोई लड़की तैयार नहीं हुई तो एक नाबालिग युवक को कल्याण और अमित ने अपने जाल में फंसाया जो नाबालिग युवती को जानता था। युवक उसे बहला-फुसला कर उनकी झुग्गी में ले आया। वहां पर तीन घंटे तक रखने के बाद उन्होंने युवती को यूपी भेजने की योजना बनाई। नाबालिग युवक को तीन हजार रुपये देकर यूपी भेजा गया।
विज्ञापन

उसे यूपी भेजने में अन्य युवक नेम सिंह का भी हाथ था। युवती को यूपी के बहियांपुर ले गए तो वहां पर इन सभी ने कंवर पाल से इसका विवाह करवाया और बदले में 80 हजार रुपये लिए। इस मामले में पुलिस ने मार्च में युवती को बहियांपुर से बरामद कर नाबालिग युवक समेत कंवर पाल और नेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। अब कल्याण और अमित को पुलिस ने पंजाब से दबोच लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस सोमवार को इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें