फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में दुकानों की मिलेगी सबलीज, नई स्ट्रीट वेंडर मार्केट बनेगी

विज्ञापन
नालागढ़ नगर परिषद की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में परिषद की आय बढ़ाने के लिए दुकानों को सबलीज पर देने का फैसला लिया गया। इस दौरान स्ट्रीट वेंडर मार्केट बनाने और 40 दुकानों को दूसरे व्यक्ति के नाम पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दो दर्जन लोगों को विधवा व बुढ़ापा पेंशन लगाई गई।
विज्ञापन

नप अध्यक्ष रीना शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 40 दुकानों को दूसरे पात्र व्यक्तियों के नाम पर स्थानांतरण करने का फैसला लिया गया। 2016 के बाद कोई दुकान शिफ्ट नहीं हुई थी लेकिन अब सरकार ने नप को शक्तियां दे दी हैं। इससे नप को लाखों रुपये की आय मिलेगी। इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए स्ट्रीट वेंडर मार्केट बनाने का भी फैसला लिया गया। इसके लिए नालागढ़ के रेस्ट हाउस, अनाज मंडी और शीतला माता मंदिर के समीप जमीन देखी गई।
सभी पार्षदों को वार्ड कमेटी का गठन करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। शहर का डिजिटल सर्वे कराने पर भी सहमति हुई। यह कार्य निजी संस्था को दिया जाएगा। सर्वे के बाद नप अधिकारी कार्यालय में बैठे ही टैक्स वसूली कर सकेंगे। नालागढ़ कॉलेज से लेकर पुलिस थाने तक नप की जमीन राष्ट्रीय मार्ग में आने पर उस पर मार्ग बनाने के लिए सहमति जताई।
विज्ञापन

नप अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि 10 तारीख के बाद किराया देने वाले दुकानदार को दस रुपये अतिरिक्त देने होंगे जो पहले पांच रुपये वसूले जाते थे। एक दिन और लेट होने पर किराया बढ़ता जाएगा। डेंगू के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग का कार्य तेज किया जाएगा। इस बैठक में उपाध्यक्ष तारा अवस्थी, वंदना बंसल, संजीव भारद्वाज, अलका वर्मा, महेश गौतम, अमरिंद्र सिंह भिंडर, ईओ रणधीर वर्मा, अमृत लाल, बलजीत सिंह, मनोनीत पार्षद सौरभ धीमान, दीपिका, अनिल कुमार और सूरज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें