फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम: येलो अलर्ट के बीच झमाझम बारिश जारी, चोटियों पर ताजा बर्फबारी

Thu, 23 Sep 2021 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

26 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
कालका-शिमला फोरलेन पर भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश हो रही है। कालका-शिमला फोरलेन पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है हालांकि यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। फोरलेन कंपनी की मशीनें सड़क पर आए मलबे और पत्थरों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर रहे हैं।  लगातार हो रही बारिश से पालमुपर में किसान चिंतित हैं। यहां धान की फसल पक कर तैयार हो गई है। बारिश से किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है।

विज्ञापन


हिमाचल: कुल्लू में फटा बादल, सड़कों-फसलों को नुकसान, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

कुल्लू और लाहौल-स्पीति में चार दिनों से बारिश दौर जारी है। बुधवार रात से जिले भर में बारिश हो रही है। जबकि बारालाचा, रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। बारिश व पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया है। गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के चलते सेब व अनार का तुड़ान प्रभावित हुआ है। वहीं कई संपर्क मार्ग दलदल में तबदील हो गए हैं। इसके साथ ही घास कटाई भी खराब मौसम के चलते बंद हो गई है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद लाहौल-स्पीति पुलिस ने मनाली-लेह मार्ग पर जरूरी सामान ले जाने वाहन चालकों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने ब्यास व सहायक नदियों में बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए पर्यटकों व लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन


किन्नौर जिले की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ है। वहीं जिले के निचले क्षेत्रों, आउटर सिराज और ऊपरी शिमला में बारिश का दौर जारी है। 26 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें