किशनपुरा में कारागार परिसर के निर्माण कार्य की जांच करते हुए एसडीएम। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के एसडीएम ने बुधवार को किशनपुरा में निर्माणाधीन कारागार परिसर के कार्य का निरीक्षण कर इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। हिमुडा की देखरेख में पुलिस जिला बद्दी के किशनपुरा में बन रहे कारागार परिसर के निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जाहिर कर एसडीएम नालागढ़ ने ये आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि किशनपुरा कारागार परिसर का शेष कार्य हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा किया जाए। निर्माण से संबंधित ठेकेदार सुरेश कुमार, नरेश कुमार तुली और देश राज सहित हिमुडा के अधिकारियों ने एसडीएम नालागढ़ को आश्वासन दिया।
किशनपुरा में निर्माणाधीन कारागार परिसर का शेष कार्य उनकी ओर से दी गई सीमा तक पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर हिमुडा के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर और एसडीओ प्रदीप कुमारी उपस्थित थे।