विद्यार्थियों ने किए कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत, 11वीं के छात्रों ने दी 12वीं कक्षा को विदाई पार्टी
शिवालिक स्कूल पंजेहरा में विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। शिवालिक स्कूल पंजेहरा के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का आगाज जमा एक के छात्रों ने यादगार कविता से किया। स्कूल के प्रबंधक वीर सिंह सैणी की अनुमति के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान जमा दो के छात्रों ने स्कूल के दौरान अपने अनुभव साझा किए। छात्रा पायल ने अपनी स्कूल की खटी मिट्ठी यादों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसका उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने तालियों से स्वागत किया। उसके बाद जमा दो की छात्राओं ने नृत्य किया। इस दौरान पिल्लो गेम, म्यूजिकल चेयर, बेलून गेम, कोल्ड ड्रिंक चैलेंच गेम करवाए गए। इसमें काजल और सागर शर्मा विजेता रहे।
उसके बाद सभी छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर सागर को मिस्टर और काजल को मिस फेयरवेल चुना गया। स्कूल के एमडी और अन्य अध्यापकों ने स्कूल के विदा हो रहे छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सर्वहितकारी शिक्षा समिति की अध्यक्ष सुखविंद्र कौर, प्रबंध निदेशक वीर सिंह, प्रधानाचार्य प्यारे लाल समेत अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
ओमपाल सिंह