सोलन। पानी के बिल को लेकर बन रही नगर निगम की पॉलिसी से लोगों को तो फायदा होगा लेकिन निगम को करीब ढाई करोड़ का घाटा होगा। शहर के विभिन्न वार्डों से एक साल में निगम चार करोड़ की कमाई करता है। कूड़ा निशुल्क होने से नगर निगम को 10 लाख का नुकसान होगा।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग का निगम पर करीब 78 लाख का कर्ज है। परिषद से निगम बनते चुनाव के बीच जनता से पानी का बिल 100 रुपये जबकि कूड़ा मुफ्त उठाने पर निगम ने काम शुरू कर दिया। इसमें कूड़े पर पंचकूला की कंपनी को देने पर चर्चा चल रही है। पानी पर तैयार पॉलिसी सरकार से हरी झंडी का इंतजार कर रही है।
उधर, नगर निगम आयुक्त एलआर वर्मा ने कहा कि शहर में निगम सालाना पानी से चार करोड़ रुपये कमाता है। पानी के नए बिल लागू होते ही निगम को करीब ढाई करोड़ तक घाटा होगा।