फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में जन्मे ‘राम और जानकी’

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अपने नवजात बेटे के साथ मां नीरा। संवाद
विज्ञापन
अस्पताल में दो लड़के और एक लकड़ी का हुआ जन्म
विज्ञापन

परिजन बोले-श्रीराम हमारे घर पर लाए दोहरी खुशी
अब हर साल बच्चों के जन्मदिन पर दिवाली भी मनाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जहां देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की धूम रही। हर कोई रामलला के आगमन से खुश है। वहीं कुछ लोग ऐसे खुशनसीब भी हैं, जिनके घर नन्हे राम व जानकी की किलकारियां भी गूंजीं। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह ही तीन नवजात ने जन्म लिया। इससे उनके परिजनों की अलग ही खुशी थी। वह अपने आप को खुशनसीब मान रहे हैं कि जिस दिन श्रीराम अयोध्या लौटे, उसी दिन उनके घर में भी खुशी आई है। उनका कहना है कि भगवान राम उनके घर पर दोहरी खुशी लाए हैं। हर साल वह बच्चों के जन्मदिन के साथ दिवाली भी मनाएंगे।
विज्ञापन

राजगढ़ के भगोल गांव की रहने वाली रीना सुबह 8:42 बजे बेटी को जन्म दिया। रीना ने कहा कि वह काफी खुश है कि उनके घर आज बेटी ने जन्म लिया। वहीं उसके बाद धर्मपुर के सुखेड़ी गांव की संजीता ने 9:42 बजे बेटे को जन्म दिया। संजीता व उसके परिजन काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनके घर भी राम ने जन्म ले लिया है। उन्होंने अभी उन्हें बेटे का नाम नहीं रखा है, मगर वह उसका नाम राम की तरह ही रखेंगे। साथ ही 11:07 मिनट पर सोलन निवासी नीरा ने बेटे को जन्म दिया। इस पर नीरा के ससुर कांशी राम बोले कि उनके घर राम आए हैं। उन्होंने कहा कि पोते का जन्म दिन वह हर साल रामजन्म की तरह ही मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें