फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क से ऊंची बना दी वर्षाशालिका, चढ़ने के लिए चाहिए सीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कैहरवीं के अंतर्गत आने वाले कैहरवीं चौक पर बनी वर्षाशालिका किसी काम नहीं आ रही है। कैहरवीं चौक से हमीरपुर मंडी, टौणी देवी से भोटा के लिए बसें जाती हैं लेकिन सवारियों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई वर्षाशालिका की सुविधा लोगों को नहीं मिल पाती। यह इतनी ऊंचाई पर बना दी है कि यहां पर चढ़ने के लिए लोगों को दिक्कत होती है। बारिश हो या धूप इस वर्षाशालिका का आश्रय संरक्षित पशु, शराबी और कुत्ते ही लेते हैं। इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है परंतु आज तक यह समस्या का समाधान नहीं किया गया। यह वर्षाशालिका इतनी ऊंचाई पर है जहां बच्चे, औरतें और दूसरी सवारियां भी नहीं चढ़ पाती हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी तो तब होती है जब बारिश होती है। ऐसे में सवारियां दुकानों के अंदर खड़ी होती हैं। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को भी परेशानी होती है। दुकानदारों राज कुमार, रत्न चंद, संतोष कुमार, देशराज, निखिल रणावत, तिलकराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस वर्षाशालिका में बैठने के लिए सड़क से सीढि़यां लगाई जाएं या इसका कोई और हल निकाला जाए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सब डिवीजन समीरपुर नितिश भारद्वाज ने कहा कि सड़क मार्ग के साथ-साथ वर्षाशालिका का भी टेंडर करवा दिया गया है। शीघ्र ही इस वर्षाशालिका की खोदाई कर सड़क लेवल पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें