फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चिल्ड्रन पार्क से नहीं हटाए गए ओपन जिम के टूटे उपकरण

Sun, 17 Mar 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
रख-रखाव का भी अभाव, युवा नहीं ले पाए कोई लाभ
विज्ञापन

डीआरडीए ने लाखों रुपये खर्च कर लगवाया था जिम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के चिल्ड्रन पार्क में ओपन एयर जिम के टूटे उपकरण अभी तक हटाए नहीं गए हैं। इसके चलते चिल्ड्रन पार्क की खुबसूरती पर भी ग्रहण लग रहा है। और युवा इसका इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं। रखरखाव के अभाव में उपकरणों की हालत बीते दिनों खराब हो गई थी। जिसे हटवाने के लिए भी निगम ने कहा था। लेकिन अभी तक जिम के इन उपकरणों को नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन

इस जिम को नगर निगम ने डीआरडीए के माध्यम से लगवाया था। कुछ दिन तक तो युवाओं ने इसका लाभ लिया। इसके बाद जिम की अनदेखी शुरू हो गई। अब ओपन एयर जिम में लगाई गई सभी मशीनें खराब हो गई हैं। कई मशीनें अब पार्क में घूमने आ रहे लोगों के बैठने का साधन बन गई हैं। जबकि एक पोल गिर भी गया है। इसे अब निगम की ओर से बीच में ही रखा हुआ है। बीते दिनों नगर निगम ने जिम की हालत को देखते हुए फिर से डीआरडीए को पत्र लिखने को कहा था। लेकिन यह कार्रवाई भी अभी शुरू नहीं हो सकी है। वहीं यहां पर लोगों के लिए बैठने का बेहतर इंतजाम नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें