फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में सिंचाई टैंक टूटने से उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। पट्टाबरौरी पंचायत के घड़याण में महज दस दिन में सरकारी सिंचाई योजना का टैंक टूटने पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सोलन विकास खंड अधिकारी रमेश शर्मा ने टैंक में इस्तेमाल निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

घड़याण के ग्रामीणों के खेतों को सिंचाई योजना से जोड़ने के लिए उपप्रधान रंजीत सिंह ने टैंक का निर्माण करवाया है। इसके टूटने के बाद अब पंचायत के उपप्रधान रंजीत सिंह और महिला वार्ड सदस्य कृष्णा देवी आमने-सामने हो गए हैं।
वार्ड सदस्य कृष्णा देवी ने बताया कि टैंक टूटने का मामला प्रकाशित होने के बाद उपप्रधान रंजीत सिंह मंगलवार को दोबारा टैंक निर्माण के लिए उनके वार्ड में पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने जांच से पहले टैंक निर्माण का विरोध शुरू करते हुए कार्य को रोक दिया।
विज्ञापन

वहीं, उपप्रधान रंजीत सिंह ने कहा कि महिला वार्ड सदस्य सभी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही हैं। जबकि टैंक बरसात के दौरान ज्यादा जलभराव से टूटा है। इस बारे विकास खंड अधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि टैंक में इस्तेमाल हुई सामग्री की जांच के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें