फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहुंघाट के समीप भवन से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
Person injured by falling from a building in Dehunghat died in PGI
विज्ञापन
सोलन। शहर के देहुंघाट के समीप भवन से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा 13 नवंबर का है। इसके बाद घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान 18 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13 नवंबर की रात पुलिस चौकी सपरून में सूचना मिली कि देहुंघाट के समीप एक बिल्डिंग से गिर गया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति परविंद्र पुत्र भीम सिंह गांव सयाणा राजगढ़ जिला सिरमौर को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया।
18 नवंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि घायल परविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस दौरान मृतक परविंद्र के पिता भीम सिंह ने अपने बेटे की मृत्यु पर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया है। व्यक्ति की मौत गिरने से सिर में चोट लगने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें