बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने मलकूमाजरा गांव के एक घराट के साथ शिमला के एक व्यक्ति से गांजा बरामद किया। पुलिस ने 10 किलो 348 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को सूचना मिली कि मलकूमाजरा गांव में घराट के समीप एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिमला के फागली के रहने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। यह गांजा गाड़ी में रखकर बेच रहा था। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 10 किलो 348 ग्राम गांजा निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। संवाद