फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबली के समीप बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। हादसा जाबली के समीप क्रशर मोड के समीप का है। स्थानीय लोगों ने घायल को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लाला राम पुत्र ननूकी राम निवासी गांव रसूलपुर डाकघर रामनगर तहसील आंवला जिला बरेली यूपी वर्तमान में जाबली में रहता है। उन्होंने पुलिस को बयान दिया कि वह जाबली के समीप मक्की भूनने का काम करता है। वीरवार शाम जब वह अपना काम खत्म करने के बाद घर की तरफ जाने लगा तो 45 वर्षीय ज्ञान पुत्र सुख लाल निवासी गांव पुन्नापुर तहसील बसौली जिला बदायूं भी इसके साथ था।
जब वह क्रशर मोड के पास सड़क पार करने लगे तो धर्मपुर से आ रही बाइक ने ज्ञान को टक्कर मार दी जिससे ज्ञान सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने ज्ञान को मृत घोषित कर दिया। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें