फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में आठ से दस बजे तक ही फोड़ सकेंगे पटाखे

विज्ञापन
सोलन के ठोडो मैदान में पटाखों की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ और कसौली उपमंडलाधिकारी के आदेशों के अनुसार, नालागढ़ मुख्य बाजार, बस स्टैंड, सभी पेट्रोल पंपों और नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला, पंजेहरा के आसपास के अन्य पंपों में 100 मीटर के दायरे में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं पटाखे फोड़ने का समय रात आठ बजे से दस बजे तक ही होगा। एमसी नालागढ़ और बद्दी, तहसीलदार रामशहर और नायब-तहसीलदार, पंजेहरा, एसएचओ के परामर्श से निर्दिष्ट अस्थायी बूथों पर की जा सकेगी। लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं की ओर से आवासीय क्षेत्रों में पटाखों का भंडारण नहीं होगा। इसके लिए बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया है।
पटाखे स्टालों का होगा निरीक्षण
कसौली उपमंडल में बुधवार को कसौली सिनेमा हॉल, कार पार्किंग सीआरआई गेट कसौली, राम लीला ग्राउंड गढ़खल, शॉपिंग कांप्लेक्स धर्मपुर, सब्जी मंडी धर्मपुर, दशहरा ग्राउंड परवाणू, हर चौक कृष्णगढ़, मां चंडी मेला मैदान चंडी, निचला पट्टा चौक, पट्टा और छाछी चौक गोयला में पटाखे ब्रिकी के लिए निर्धारित स्थानों पर ही पटाखे बेचे गए। उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि पटाखों के स्टालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें