फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबली में तेंदुए की दहशत से खौफजदा लोग

विज्ञापन
People in Jabli living under fear of leopard
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत जाबली के गांव में तेंदुए की दहशत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाबली पंचायत के गांव गाही, लशांई, बांदड़ी, गरे की धाली, नंदोह, धारडी, सैंज और कारली सहित अन्य गांवों में तेंदुआ दिन में किसी भी समय लोगों को घूमता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण लोग अपने घर से खेतों और घासनियों में काम करने के लिए तेंदुए के डर से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रों में रात और सुबह के समय तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई देती हैं।
महिलाओं को खेतों और घासनियों में अकेले जाने में डर सताने लगा है। घर के पशुओं को बचाना भी भारी मुश्किल हो रहा है।
गांव के चंद्र दत्त, हितेश, राजेंद्र, संजीव, लीलादत, जानकी दत्त, मोहन, लाज किशोर, नरेश, किरण प्रकाश ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाए ताकि लोग बेखौफ होकर काम पर बाहर निकल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें