इच्छुक प्रतिभागियों को 20 जून तक करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का आयोजन 23 से 25 जून तक किया जा रहा है। शूलिनी मेले के दौरान जिला प्रशासन एवं शूलिनी मेला कमेटी की ओर से दिनांक 24 जून को सुबह 11:00 बजे से भाषा एवं संस्कृति विभाग कला केंद्र कोठो में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सोलन जिले के स्कूल, कॉलेजो और विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त सोलन जिले के कला प्रेमी (युवा, आम नागरिक, वरिष्ठ नागरिक) भाग ले सकते हैं।
जिला भाषाधिकारी ममता वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को ड्राइंग बोर्ड, पैंसिल व रंग स्वयं लाने होगें। चित्रकला समिति द्वारा केवल ड्राइंग शीट दी जाएगी। मेला कमेटी द्वारा केवल पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतिभागिता संबंधी सूचना दिनांक 20 जून तक लिखित रूप में या दूरभाष नंबर 01792-223571 पर या ई.मेल dlosolan39gmail.com पर की जा सकती है, ताकि तदानुसार बैठने की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं की जा सकें।