फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी स्वास्थ्य मेले में लगा दी और मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते रहे। इसको लेकर अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई है। ऐसी स्थिति में मरीजों को निजी लैब में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा है। वहीं आगामी 20 और 22 अप्रैल को भी रेडियोलॉजिस्ट की ड्युटी स्वास्थ्य मेले होने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएंगे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में तैनान रेडियोलॉजिस्ट की ड्युटी इन दिनों चल रहे स्वास्थ्य मेले में है। सोमवार को जिला में यह स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ है। पहले दिन यह मेला चिकित्सा खंड धर्मपुर में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

जहां पर लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन अस्पताल में एक ही चिकित्सक होने से सोमवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा से वंचित रहना पड़ा है। हालांकि रविवार की छुट्टी के बाद खुले अस्पताल में भीड़ देखने को मिली है और करीब 1300 की ओपीडी अस्पताल में सोमवार को रही है।
बीमारी का पता लगाने या अन्य के लिए चिकित्सकों ने कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड लिखे। लेकिन जब मरीज अल्ट्रासाउंड कक्ष की ओर गए तो वहां उन्हें दरवाजा बंद दिखा। वहीं कई मरीजों को फीस काउंटर से अगले दिन यानी मंगलवार को आने की सलाह दी गई।
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट के सहारे चला हुआ है। यहां पर एक दिन में करीब 40 से 50 अल्ट्रासाउंड होते है। अगर चिकित्सक की अन्य जगह ड्युटी लग जाए या छुट्टी पर चले जाए तो अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी सोमवार को धर्मपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में थी। अस्पताल में एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट के लिए लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो जाएगी और मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

धर्मपुर में हुए करीब 100 अल्ट्रासाउंड
धर्मपुर में सोमवार को आयोजित हुए स्वास्थ्य मेले में करीब 100 अल्ट्रासाउंड हुए हैं। यह अल्ट्रासाउंड अस्पताल में हाल ही में आई आधुनिक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से किए गए हैं। यह मशीन मौके पर ही अल्ट्रासाउंड करने में सक्षम है यानी मशीन को आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें