नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर खेड़ा में एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक को चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है। इस हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने उसका पता लगा लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रामप्रकाश निवासी गांव मयोठ डाकघर जनाली तहसील नैनादेवी जिला बिलासपुर ने बताया कि वह अपने गांव के महिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद के साथ बाइक पर बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रहे थे। जब वे खेड़ा स्थित सिद्धार्था कंपनी के पास पहुंचे तो आगे चल रहे एक वाहन ने ब्रेक लगाई जिस पर इसने भी अपने बाइक की ब्रेक लगाई। लेकिन पीछे आ रही जीप के चालाक ने बाइक को जोर से टक्कर मार दी।
इससे बाइक पर पीछे बैठे महिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव मयोठ डाकघर जनाली तहसील नैनादेवी जिला बिलासपुर को गंभीर रूप से चोटें आई जबकि इसे भी काफी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल महिंद्र सिंह को तुरंत उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसने वहां दम तोड़ दिया। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी। पिकअप को कब्जे में लेकर उसके चालक की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।