फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल नालागढ़-दभोटा मार्ग की टारिंग का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। लोक निर्माण विभाग ने नालागढ़-दभोटा मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। यह मार्ग दो माह में ही उखड़ गया था। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और सत्संग से दभोटा तक तीन किमी को पुराना ठेकेदार ही ठीक कर रहा है। जबकि भाटियां के पास उतराई में खराब हुई मार्ग को विभाग ठीक करवा रहा है और जो भी इस पर खर्चा आएगा। वह ठेकेदार की अग्रिम राशि से व्यय किया जाएगा।
नालागढ से भरतगढ़ तक मार्ग दो माह में ही उखड़ गया है। इस मार्ग से उखड़ने से यहां पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ रही है। मार्ग की खस्ताहालत को लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से नालागढ़ प्रवास के दौरान की। विभाग ने इस मार्ग की टारिंग के लिए दो ठेकेदारों को काम दिया था।
विज्ञापन

हालांकि एक ठेकेदार तो अपने गारंटी अवधि के दौरान उसे ठीक कर रहा है लेकिन दूसरा ठेकेदार ठीक नहीं करा रहा है। विभाग ने पहले इस ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया। लेकिन उसके बावजूद भी उसने काम शुरू नहीं किया। अब मार्ग की खस्ता हालत को देखते हुए विभाग ने स्वयं इस कार्य को शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि नालागढ़ दभोटा मार्ग पर सतसंग भवन से दभोटा तक मार्ग को पुराना ठेकेदार ही ठीक कर रहा है जबकि उससे पहले मार्ग को ठेकेदार ठीक नहीं कर रहा है जिस पर विभाग इस मार्ग को स्वयं ठीक करवा रहा है। जो भी इस पर खर्चा आएगा वह ठेकेदार की सिक्योरिटी से काटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें