फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावा गांव में मशरूम प्लांट में आग, सत्तर लाख रुपये के उपकरण राख

विज्ञापन
अर्की के मशरूम प्लांट में देर रात लगी आग। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। हनुमान बड़ोग पंचयात के डमलाणाघाटी (नावा) के एक मशरूम फार्म में देर रात आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। मशरूम फार्म में रखे लाखों रुपये के उपकरण आग की भेंट चढ़ गए। इसकी सूचना दमकल टीम को दी गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डमलाणाघाटी निवासी अशोक कुमार गौतम निवासी गांव ने बताया कि शनिवार देर रात करीब दो बजे उनके मशरूम प्लांट में अचानक आग भड़क गई। आग में लाखों रुपये की मशीनें जलकर राख हो गई।
उन्होंने बताया कि अर्की भराड़ीघाट मार्ग सोलन की तरफ जा रहे एक कार चालक ने आग देख आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। मशरूम प्लांट की ऊपरी मंजिल पर प्लांट के मालिक परिवार के साथ सो रहे थे। जब तक वे उठे, सारी मशीनें जल चुकी थीं।
विज्ञापन

उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक मशीनें जल चुकी थी। अशोक गौतम ने बताया कि इस आग से करीब 70 लाख रुपये की मशीनें जल चुकी हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने शॉर्टसर्किट से आग भड़कने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें