सोलन के पुराने बस अड्डे पर खुले में गंदगी फेंकने पर कार्रवाई करने पहुंची निगम टीम व पार्षद लोगों ?
- फोटो : SOLAN
सोलन। मालरोड सोलन पर रविवार को कन्या विद्यालय सहित पुराने बस अड्डे पर खुले में गंदगी के ढ़ेर लगे रहे। इस गंदगी को लेकर लोगों ने नगर निगम में शिकायत कर दी। जिसके बाद मौके पर निगम की टीम पहुंची। वहीं टीम को कार्रवाई के लिए पुलिस बल की सहायता भी लेनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने मोबाइल पर गंदगी फैलाने की सूचना निगम को दी। हालांकि पुराने बस अड्डे पर गारबेज कलेक्शन में लगाए गए केबिन को काले तिरपाल से छुपा दिया गया। निगम टीम ने मौके पर पहुंच कर दुकानदारों को निगरानी के लिए कहा है।
घर-घर कूड़ा उठाऊ योजना के बावजूद सड़कों पर गंदगी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों की शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों ने सड़क पर गंदगी के ढेर लगा दिए। नगर निगम टीम ने मालरोड बाजारों में व्यापारियों को कूड़ा नहीं फेंकने के आदेश जारी किए हैं।
वार्ड-3 की पार्षद स्वाति भी मौके पर पहुंच गईं जहां पर आसपास के दुकानदारों से गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ पूछताछ की गई। वहीं, नगर निगम ने पुलिस की सहायता लेकर लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। मालरोड, बाजार में दुकानदारों को गंदगी खुले में नहीं फेंकने की आखिरी चेतावनी दी है। पार्षद के सामने लोगों ने यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
उधर, नगर निगम वार्ड तीन की पार्षद स्वाति ने कहा कि बस अड्डे के समीप गंदगी खुले में फेंकने को लेकर शिकायत आ रही थी। पुलिस की मौजूदगी में निगम टीम ने दुकानदारों से पूछताछ की। साथ ही इस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।