सोलन। शहरवासियों को सौ रुपये में पानी देने पर सरकार को भेजी फाइलों में दब गया है। बीते दो फरवरी को भेजे प्रस्ताव में जवाब देने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया था। नगर निगम के प्रस्ताव पर अभी तक सरकार की कोई मंजूरी नहीं आई है। इस बीच निगम ने वार्डों में पानी के बिल वितरित करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। सरकार से जवाब नहीं आने पर नगर निगम पानी का बिल सौ रुपये करने पर बयान देगा।
चुनावी दौर में कांग्रेस ने महीने में सौ रुपये में पानी जबकि कूड़ा निशुल्क करने का वायदा किया। इसके बाद नगर निगम ने सरकार को चार बार पानी सौ रुपये करने पर प्रस्ताव भेजा। पहला प्रस्ताव अगस्त 2021 में जबकि चौथा प्रस्ताव दो फरवरी 2022 को भेजा गया। नगर निगम ने सरकार को जवाब देने के लिए 28 फरवरी तक समय दिया लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि पानी का बिल सौ रुपये करने पर दो फरवरी को प्रस्ताव भेजा गया। जवाब देने के लिए 28 फरवरी का समय था लेकिन अभी तक कोई उत्तर नहीं आया है। सोमवार के बाद पानी बिल सौ रुपये करने को लेकर नगर निगम की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।