फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अस्पताल की भूमि पर बनेगा मातृ एवं शिशु वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य सोफत
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मातृ एवं शिशु वार्ड के लिए सरकार से मंजूर राशि को कथेड़ में प्रस्तावित नए अस्पताल की भूमि पर खर्च किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन नए अस्पताल भूमि पर अलग से मातृ एवं शिशु वार्ड बनाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन कागजी कार्रवाई को अंतिम रूप दे रहा है। इसके बाद प्रस्तावित अस्पताल के ब्लू प्रिंट्स अस्पताल प्रशासन के पास पहुंच जाएंगे।
उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के बाद नए अस्पताल बनाने की कवायद को शुरू किया जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करीब तीन साल पहले मातृ एवं शिशु अस्पताल बनाने की अनुमति दी गई थी। वार्ड को लिए वर्ष 2018 में अस्पताल प्रशासन को सरकारने लगभग दो करोड़ की राशि मंजूर हुई थी। राशि मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने एग्जीक्यूटिव एजेंसी बीएसएनएल को वार्ड बनाने का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन

बीएसएनएल ने अस्पताल का सर्वे कर अस्पताल में मातृ एवं शिशु वार्ड बनाने के लिए जगह न होने की रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद यह कार्य ठंडे बस्ते में चला गया और दो करोड़ की राशि अस्पताल प्रशासन के खाते में रही। इसी बीच अस्पताल को नई जगह बनाने के लिए आवाज उठी और कथेड़ में भूमि का चयन कर आगामी कार्रवाई की गई। इसके बाद प्रस्तावित अस्पताल की भूमि पर ही इस वार्ड बनाने की आस जगी।
इस माह प्रस्तावित है शिलान्यास
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बीते दिनों कथेड़ में अस्पताल की भूमि का दौरा किया। इस दौरान प्रस्तावित नए अस्पताल का कार्य शुरू करने के लिए जुलाई में शिलान्यास के संकेत दिए थे। अत्याधुनिक अस्पताल, मातृ एवं शिशु अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए लगभग 79 बीघा भूमि चिह्नित की है। अस्पताल के पहले चरण के निर्माण के लिए 10 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

अलग से बनेगा वार्ड : डॉ. वर्मा
चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के पास मातृ एवं शिशु अस्पताल बनाने के लिए दो करोड़ की राशि पड़ी है। इस राशि से कथेड़ में अलग से वार्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए इन दिनों कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें