फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने पीछे से स्कूटी को मारी टक्कर, दभोटा स्कूल की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। दभोटा के साथ पंजाब की सीमा पर एक स्कूटी सवार छात्रा टैंकर की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा दभोटा की रहने वाली थी और रावमापा दभोटा में जमा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छात्रा अपनी मां के साथ भरतगढ़ किसी काम से स्कूटी पर गई थी। दोपहर 12 बजे दोनों स्कूटी पर वापस दभोटा आ रहे थे। यहीं पंजाब के पुल पर ठंडे पानी की छबील लगी थी। जाम लगा होने से दोनों पुल पर ही रुक गईं। पीछे से टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मारी जिससे मां-बेटी दोनों गिर गईं। इस हादसे में मां दूसरी तरफ गिरी और बेटी (17) ट्रक के टायर के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छात्रा के पिता राज कुमार मूल तौर पर ऊना के रहने वाले हैं लेकिन पिछले दो दशक से दभोटा में हलवाई की दुकान चलाते हैं और यहीं रहते हैं। रोपड़ पुलिस ने शव को कब्जे लेने के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को छात्रा का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। दभोटा चौकी के प्रभारी विजय कुमार ने चौकी के साथ पंजाब की सीमा पर हुए हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें