फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी और निजी बसों के आधे से ज्यादा रूट बंद

विज्ञापन
More than 50 percent HRTC and private bus routes remain shut on weekend in Solan district
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को लेकर लोगों ने बसों में सफर कम कर दिया है। इसी के चलते पिछले 15 दिनों से पथ परिवहन की आय घट गई है। लंबे रूट पर भी सवारियां बसों नहीं मिल रही हैं।
इसके चलते परिवहन निगम ने इस वीकेंड पर रूट क्लब किए हैं लेकिन शनिवार सुबह दोहरी दीवार पर लोग बसों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। वहीं शनिवार को सोलन जिला में वीकेंड पर बाजार बंद होने से लोकल रूट पर बसें नहीं चलाई है।
विज्ञापन

निगम के ऐसे रूट जहां केवल एक ही बस जाती है, उस रूट पर भी सवारियां नहीं मिली हैं। सोलन डिपो का चंडीगढ़-शिमला चलने वाला एक रूट क्लब किया है। हालांकि सवारियों की संख्या को देखते हुए स्टाफ को अलर्ट रहने को कहा था।
प्रदेश में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस कारण जिला प्रशासन की ओर से बंदिशें लगाई जा रही हैं। शनिवार और रविवार को बाजारों के बंद होने से सोलन डिपो के कम आमदनी वाले अधिकतर लोकल रूट बंद रहे। इस कारण उद्योगों में जाने वाले लोग भी परेशान हुए हैं। हालांकि निगम ने हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
परिवहन निगम सोलन डिपो के 165 रूट हैं लेकिन इनमें से अब 90 रूट ही चल रहे हैं। कोविड के बाद से कई रूटों पर बसें नहीं भेजी जा रही है। लगातार बढ़ते कोरोना के खतरे को लेकर अब फिर रूट घटते जा रहे हैं।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सोलन डिपो शुगल सिंह ने बताया कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर निगम स्थिति पर नजर बनाए हैं। शनिवार को बाजार बंद होने के चलते अधिकतर रूट बंद रखे गए हैं जबकि एक रूट को क्लब किया है।
विज्ञापन

ये रूट हुआ क्लब
सोलन डिपो के एक रूट क्लब हुए हैं। इनमें शिमला से चंडीगढ़ को सुबह 5:40 बजे जाने वाली बस को 6:40 बजे पर चलने वाली बस के साथ क्लब किया है। अन्य रूट सुचारु रूप से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें