कुंडलू पंचायत के ऊंटपुर गांव में ठेके के आगे प्रदर्शन करते हुए गांव की महिलाएं। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। कुंडलू पंचायत के ऊंटपुर गांव में शराब का ठेका खोलने के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। जिला उपायुक्त जब नालागढ़ ट्रक यूनियन में नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम देख रही थीं उसी दौरान बाहर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा है कि विभाग और प्रशासन को बताने के बावजूद ठेका नहीं हटाया गया।
पंचायत प्रधान अमरजीत कौर, उपप्रधान रोशन लाल, ऊंटपुर क्लब के प्रधान जगदीश, जनौन क्लब के प्रधान भजन सिंह, बीडीसी अजमेर सिंह, वार्ड सदस्य रामपाल, कमलेश, निशा समेत अन्य लोगों ने आबकारी एवं कराधान विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लाइव कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने लोगों से बात की।
ेलोगों ने बताया कि इस बारे में एसडीएम को भी अवगत करवाया था। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। जहां पर ठेका खुला है वहां पर स्कूल और बस स्टैंड है। उपायुक्त ने कहा कि वे विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर ठेका को वहां से हटाने के निर्देश देंगी। उपायुक्त के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।