नालागढ़ में सिख समुदाय के लोग राष्ट्रीय चैयरमेन इकबाल सिंह लालपुरा के साथ बैठक करते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। छठी से दसवीं तक पंजाबी विषय पढ़ाया जाए। स्कूलों में पंजाबी के अध्यापक रखकर हिमाचल में इसे दूसरी भाषा को दूसरा दर्जा दिया जाए।
यह मांग राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने नालागढ़ में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ आयोजित बैठक में की। लालपुरा ने कहा कि हिमाचल के सिख समुदाय की मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में सिख समुदाय के लोग अधिक हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इन जिलों को भी एसपीजीसी में शामिल किया जाए। हिमाचल में आनंद मैरिज एक्ट लागू किया जाए। यहां जो शादियां हो रही हैं वह हिंदू मैरिज एक्ट के तहत हो रही हैं।
इस अवसर पर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने कहा कि पुलिस का लोगों के साथ बर्ताव ठीक नहीं है। स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह जब गुरुद्वारा से लौट रहे थे तो रामशहर पुलिस ने बिना किसी कारण एक घंटे तक उन्हें रोक कर रखा। राष्ट्रीय चेयरमैन ने समुदाय की समस्याएं सुनीं और उस पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुरमुख सिंह समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।