फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
Member of gang behind cheating rupees 27 lakhs from a villager of Kharota village arrested from Bihar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत खरोटा गांव के एक व्यक्ति से लॉटरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने धर-दबोचा है। बरोटीवाला थाने की साइबर टीम ने गिरोह के एक सदस्य को बिहार के संग्रामपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में अभी और सदस्य भी शामिल हैं जिन्हें जल्द ही पुलिस दबोच लेगी।
करीब छह माह पहले खरोटा गांव के कुलदीप सिंह के मोबाइल पर फोन आया कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है लेकिन स्टांप पेपर के नाम पर कुछ पैसा पहले जमा करवाना होगा। उसने उनके कहने पर पैसा जमा कर दिया। जब यह व्यक्ति इन शातिरों के चंगुल में फंस गया तो हर रोज उसे कुछ न कुछ कमी बता कर पैसा एेंठते रहे।
विज्ञापन

25 लाख की लॉटरी थी और 25 लाख उक्त व्यक्ति से लेने के बाद भी उसे यह कह कर लूटते रहे कि यह सारा पैसा उसे वापस मिल जाएगा। कुलदीप सिंह की जमीन बिकी थी जिसका पूरा पैसा उसने इन ठगों को लुटा दिया। जब पैसे समाप्त हो गए तो व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों से भी पैसा मांग कर दिए जिससे उसके पैसे वापस आ जाएं। ऐसा नहीं हुआ और पीड़ित ने शातिरों को कुल 37 लाख 80 हजार रुपये गवां दिए। जब रिश्तेदारों ने पैसा देना बंद कर दिया तो कुलदीप ने इसकी शिकायत बरोटीवाला थाने में दर्ज करवाई।
विज्ञापन

बरोटीवाला पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की। पुलिस की साइबर टीम को यह मामला सुलझाने के लिए सौंपा। पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य आदर्श को बिहार के संग्रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति के बैंक स्टेटमेंट में पैसा लेना की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को नालागढ़ अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में और भी सदस्य हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें