फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का बिल 100 रुपये करने का प्रस्ताव सरकार को भेजेगा निगम

विज्ञापन
MC Solan sends proposal of 100 rupees water bill in city to government
विज्ञापन
सोलन। शहरवासियों से पानी बिल के 100 रुपये ही वसूलने के लिए नगर निगम सरकार को पत्र भेजेगा। शनिवार को निगम हाउस में लोगों को सस्ता पानी देने को लेकर चर्चा की गई। नगर निगम बनने पर जनता से किए चुनावी वादे को पूरा करने के लिए अब सरकार की मुहर का इंतजार चल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के हाउस में पानी बिल 100 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा। प्रस्ताव भेजने के बाद नगर निगम ने दो अक्तूबर को सौ रुपये में 12500 लीटर पानी देने की घोषणा कर दी लेकिन लंबे समय के बाद सरकार ने इस प्रस्ताव पर कोई ध्यान नहीं दिया है। अब निगम ने तीसरे हाउस पर चर्चा कर दोबारा से पॉलिसी लागू करने की मांग की है।
उधर, नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से पानी बिल 100 रुपये लेने पर सरकार को एक बार फिर प्रस्ताव भेजा जाएगा। हाउस में इस विषय पर चर्चा की गई है। साथ ही कूड़े के बिल माफ करने का वादा भी जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें