फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में 150 मकानों के नक्शे अधर में लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में 150 के करीब लोग अपना नक्शा पास न होने के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पा रहे है। जबकि भवन निर्माण सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे है। नगर परिषद बद्दी की पिछले आठ माह से बैठक नहीं हुई है जिस कारण लोगों को नक्शे पास नहीं हो पाए हैं।
दो माह पहले यहां से जेई और ईओ (कार्यकारी अधिकारी) का स्थानांतरण कर दिया था। ईओ तो नए आ गए लेकिन अभी तक जेई नहीं आया है जिससे लोगों को नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव भेजा है। अभी तक उस पर कोई भी फैसला नहीं हुआ जिससे सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर अधिकतर लोगों ने बैंकों से ऋण लेकर अपना कार्य लगाए हुए हैं जिससे लोगों पर अधिक बोझ पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस समस्या को हल किया जाए ताकि समय रहते अपने मकानों का कार्य करवा सकें।
कार्यकारी अधिकारी रणधीर वर्मा ने कहा कि नियमों के अनुसार जब हाउस बैठेगा, तभी मकानों के नक्शे पास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें