फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ सौ रुपये वर्ग फुट के हिसाब से लगा सकेंगे मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने सोलन जिले के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन व्यय से संबंधित वस्तुओं की दरें निर्धारित कर दी हैं। 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एंपलीफायर और माइक्रोफोन के साथ लाउड स्पीकर किराये पर लेने की दर 850 रुपये प्रति जलसा प्रतिदिन और 350 रुपये प्रतिदिन प्रति वाहन निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

4 से 5 व्यक्तियों के लिए मंच/पंडाल निर्मित करने के लिए 330 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। 15 गुणा 15 आकार के पंडाल के लिए दर 250 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। 18 गुणा 20 आकार के मंच के लिए 150 रुपये प्रति वर्ग फुट दर निर्धारित की गई है। 18 गुणा 20 आकार के मंच के लिए दर प्रतिदिन 3825 रुपये निर्धारित की गई है। विभिन्न प्रकार के मंच के लिए दर 150 रुपये प्रति वर्ग फुट और 3500 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है। 15 गुणा 7 आकार की कनात की दर 80 रुपये प्रति टुकड़ा प्रतिदिन निर्धारित की गई है। प्रवेशद्वार की दर 2200 रुपये प्रति प्रवेशद्वार प्रतिदिन निर्धारित की गई है। तोरण लगाने की दर 1100 रुपये प्रतिदिन प्रति प्रवेश द्वार निर्धारित की गई है। जीआई स्वागत द्वार की दर 1100 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है।
टेंट की दर 20 रुपये प्रति वर्ग फुट निर्धारित की गई है। सामान्य आकार के पर्दों की दर 100 रुपये प्रति पर्दा निर्धारित की गई है। 10 गुणा 15 आकार के पर्दों के लिए 160 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किए गए हैं। झालर की दर 10 रुपये प्रति फुट निर्धारित की गई है। मंच के लिए सीढ़ियां निर्मित करने की दर 110 रुपये प्रति फुट निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

वीडियोग्राफर के लिए प्रतिदिन डीवीडी सहित 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। फोटोग्राफर किराये पर लेने के लिए दर 1500 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है। वीडियो कैसेट की दर 250 रुपये प्रति वीडियो कैसेट, खाली डीवीडी 50 रुपये प्रति डीवीडी तथा खाली सीडी 20 रुपये प्रति सीडी निर्धारित की गई है। ऑडियो कैसेट की दर 25 रुपये प्रति कैसेट निर्धारित की गई है। एक फोटोग्राफ की दर का मूल्य 10 रुपये निर्धारित किया गया है। सीडी प्लेयर का किराया 150 रुपये प्रतिदिन तथा डीजे सिस्टम का किराया 3500 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।
इनसेट
ऑरकेस्ट्रा का 4400 रुपसे किराया निर्धारित
पूर्ण ऑरकेस्ट्रा का प्रतिदिन किराया 4400 रुपए निर्धारित किया गया है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के साथ संबद्ध गायक के लिए 10 से 15 कलाकारों की समूह प्रस्तुति की दर 7500 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। इन्हें प्रत्येक कलाकार की दर से 700 रुपए बस किराया भी देय होगा। ढोल एवं नगाड़ा की दर 500 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। स्थानीय बैंड की दर 4400 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। ढोली की दर 1200 रुपए प्रतिदिन प्रति ढोल निर्धारित की गई है।
पॉपलीन बैनर की दर 200 रुपए प्रति मीटर, साटन क्लॉथ बैनर की दर 200 रुपए प्रति मीटर निर्धारित की गई है। पोस्टर, पैंपलेट, हैंडबिल इत्यादि के लिए लागत प्रिंट आर्डर के अनुरूप निर्धारित की जाएगी। कपड़े के झंडे की दर 15 रुपए प्रति झंडा (छोटा) निर्धारित की गई है। प्लास्टिक के झंडे लगाने की अनुमति नहीं है। कागज की छोटी झंडियों के लिए 5 रुपए प्रति फुट की दर निर्धारित की गई है। वहीं, फ्लेक्स बैनर के लिए 10 रुपए प्रति वर्ग फुट दर निर्धारित की गई है।
हैंडबिल और पोस्टर की ये रहेंगी दरें
श्याम-श्वेत हैंड बिल के लिए 400 रुपये, रंगीन हैंड बिल के लिए 1000 रुपये प्रति एक हजार निर्धारित की गई है। ए-4 आकार के श्याम श्वेत पोस्टर के लिए दर 800 रुपये प्रति 1000 तथा ए-4 आकार के रंगीन पोस्टर के लिए दर 1500 रुपये प्रति 1000 निर्धारित की गई है। पोस्टर फ्लैक्स के लिए गुणवत्ता के आधार पर 10 रुपये प्रति वर्ग फुट दर निर्धारित की गई है। होर्डिंग के लिए दर फ्रेम सहित 25 रुपये प्रति वर्ग फुट निर्धारित की गई है। लकड़ी के कट आउट के लिए 250 रुपये प्रति वर्ग फुट तथा कपड़े के कट आउट के लिए 125 रुपये प्रति वर्ग फुट दर तय की गई है।
पांच रुपये होगी कागज की टोपी की कीमत
दल के चि के साथ टी-शर्ट की कीमत 200 रुपये प्रति टी-शर्ट निर्धारित की गई है। नगर निकायों से होर्डिंग स्थल किराये पर लेने की दरें 300 रुपये प्रति वर्गमीटर अथवा नगर निकायों एवं निकायों की ओर से निर्धारित दरों के अनुरूप होंगी। कागज की टोपी 5 रुपये , कपड़े की टोपी 15 रुपये, दल के चिन्ह के साथ मफलर की दर 10 रुपये प्रति मफलर, स्वागत मफलर की दर 100 रुपये, लोगो मास्क की दर 1000 रुपये प्रति 100 मास्क, हिमाचली टोपी की दर 250 रुपये प्रति टोपी, पुरुष शॉल की दर 600 रुपये प्रति शॉल, महिला शॉल की दर 1200 रुपये प्रति शॉल, महिला स्टॉल की दर 350 रुपये प्रति स्टॉल, स्मृति चिन्ह की दर 250 रुपए प्रति स्मृति चिन्ह, फोटो युक्त स्मृति चिन्ह की दर 150 रुपए प्रति स्मृति चिन्ह निर्धारित की गई है।
इनसेट
सरकारी दरों के हिसाब से प्रकाशित होंगे विज्ञापन
केबल टीबी पर स्क्रॉल विज्ञापन, वीडियो विज्ञापन और शेप विज्ञापन की दर सरकार की ओर से अधिसूचित डीएवीपी दरों के अनुरूप होगी। प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करने की दर सरकार की ओर से अधिसूचित डीएवीपी दरों के अनुरूप होगी। विभिन्न प्रजातियों के खुले फूलों की दर 55 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। प्राकृतिक फूलों के छोटे हार की दर 10 रुपये प्रति हार, मध्यम आकार के हार की दर 15 रुपये प्रति हार तथा बड़े आकार के हार की दर 20 रुपये प्रति हार निर्धारित की गई है। नकली फूलों के छोटे हार की दर 5 रुपए प्रति हार, मध्यम आकार की दर 7 रुपये तथा बड़े आकार की दर 9 रुपये प्रति हार निर्धारित की गई है।
इनसेट
1600 प्रतिदिन की दर से ले सकेंगे बाइक
जीप, सूमो, क्वालिस वाहन, टेंपो, ट्रक, आरामदायक एसयूवी, इनोवा, मारुति-800, ऑल्टो इत्यादि कार, तिपहिया रिक्शा की दर प्रदेश सरकार अथवा जिला प्रशासन की ओर से 27 नवंबर, 2018 को अधिसूचित दरों के अनुरूप होगी। मोटर साइकिल एवं बाइक किराये पर लेने की दर 1600 रुपये प्रतिदिन, ऑटो रिक्शा की दर 1600 रुपये प्रतिदिन, रोड रोलर की दर 634 रुपये प्रति घंटा अथवा 6000 रुपये प्रतिदिन, जेसीबी की दर 1200 रुपये प्रति घंटा, टिपर की दर 600 रुपये प्रति घंटा तथा ट्रॉली के साथ ट्रैक्टर की दर 450 रुपये प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
550 रुपये होगी चालक की दिहाड़ी
चालक को किराये पर लेने की दर 550 रुपये प्रतिदिन, भोजन के साथ निर्धारित की गई है।
साधारण कुर्सी की दर 10 रुपये प्रतिदिन, वीआईपी कुर्सी की दर 20 रुपये, 5 सीटर सोफा की दर 500 रुपये प्रतिदिन, चटाई की दर 60 रुपये, कारपेट की दर 3 रुपये प्रति वर्गफुट, टेबल कवर की दर 15 रुपये प्रतिदिन, 2.5 गुणा 2.5 आकार के टेबल की दर 40 रुपये प्रतिदिन, वीआईपी टेबल की दर 100 रुपये प्रतिदिन, लेक्चर स्टैंड 300 रुपये प्रतिदिन, किराये पर कंप्यूटर की दर 250 रुपये, किराए पर लैपटॉप की दर 300 रुपये प्रतिदिन। ये सभी दरें किराये के आधार पर हैं। छोटे गदा की दर 2500 रुपये प्रति गदा, मध्यम आकर की गदा की दर 4000 रुपयं प्रति गदा तथा बड़े आकार की गदा की दर 8000 रुपए प्रति गदा निर्धारित की गई है। इस संबंध में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें