फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में महिला शक्ति केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
सोलन में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए महिला शक्ति केंद्र का शुभारंभ कर? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय के लिए स्थायी बिक्री केंद्र महिला शक्ति केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने जिला मुख्यालय में किया। यह केंद्र जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन ने डाक विभाग सोलन के सहयोग से स्थापित किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच देने के लिए इसे स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति केंद्र के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को अचार, चटनी, जूस, ज्वेलरी, स्वेटर, वाल हैंगिंग, खजूर और चीड़ की पत्तियों से निर्मित उत्पादों के विक्रय के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एवं जिला मिशन प्रबंधक विजय कांत नेगी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के उप उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी राजकुमार, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक प्रियंका, पोस्टमास्टर विशाल ओबराय, डाक अधीक्षक रतन चंद शर्मा, एसईबीपीओ भीष्म गुप्ता, एलएसईओ तारा, सुनील चौहान, सुनीला शर्मा के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें